The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

PoliticsMadhya Pradesh

राज्यसभा चुनाव को लेकर एमपी में सियासी हलचल तेज बीजेपी ने उम्मीदवारों का पैनल दिल्ली भेजा

Spread the love

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश इकाई ने संभावित उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है, जिसमें समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है और कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। वर्तमान स्थिति की बात करें तो मध्यप्रदेश की तीन सीटों पर चुनाव होना है, जिनमें से अभी बीजेपी के पास दो और कांग्रेस के पास एक सीट है। बीजेपी से केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सांसद हैं, जबकि कांग्रेस से दिग्विजय सिंह सांसद हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत एक जून को अधिसूचना जारी होगी, 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि 18 जून को मतदान, मतगणना और परिणाम घोषित होंगे। संभावित नामों में कैलाश विजयवर्गीय, अरविंद भदौरिया, नरोत्तम मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, जीएस डामोर, रंजना बघेल, अभय महाजन, महेश शर्मा और लाल सिंह आर्य सहित कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *