The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

80 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक, विभाग में हड़कंप

Spread the love

मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक (RI) करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता व्यापारी रोहित कुमार जैन ने अपनी जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन किया था, जिसके एवज में राजस्व निरीक्षक द्वारा उनसे रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर उन्होंने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रतन कॉलोनी स्थित अपने घर के पास रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। लोकायुक्त टीम ने उसके हाथ धुलवाए तो रंग लाल हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है, और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *