The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

राहुल गाँधी से अमितेश शुक्ल ने की मुलाकात

Spread the love

रायपुर। राहुल गांधी से राज्य के पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने मुलाकात की है। दिल्ली में कल देर शाम हुई इस मुलाकात ने राज्य की राजनीति को गर्म कर दिया है।
पूर्व मंत्री शुक्ल ने राहुल गाँधी ऐसे समय में मुलाकात की है। जब राज्य कांग्रेस संगठन में हलचल मची हुई है। कांग्रेस में यह चर्चा है कि पीसीसी में जल्द ही कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है। इन सबके बीच शुक्ल का राहुल गांधी से मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को बल दिया है।
अमितेश शुक्ल कार्यकारी अध्यक्ष बनने की मंसा जाहिर कर चुके हैं। शुक्ल ने कहा कि गांधी परिवार से बहुत पुराना रिश्ता है। लंबे समय मेल मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसलिए मिलने आए थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *