The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

सुशासन तिहार में कांग्रेस और महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

अभनपुर। गोबरा नवापारा नगर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों और महिलाओं ने हरिहर स्कूल में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां और खाली मटकी लेकर पहुंचीं और पेयजल संकट सहित अन्य समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि नगर में अवैध रेत और अन्य खनिजों का परिवहन धड़ल्ले से जारी है। अवैध शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रही है। गरीब एवं पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हो रही, लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं और नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने खाली मटकी फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे माहौल गर्म हो गया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भाजपा सरकार मुर्दाबाद, जनविरोधी नीतियां बंद करो और जनता को मूलभूत सुविधाएं दो जैसे नारे लगाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *