The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

निर्माण के पहले भुगतान पर विवाद

Spread the love

खैरागढ़। नगर पालिका परिषद में नाली और सीसी रोड निर्माण को लेकर उठा विवाद अब एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है, जहां काम की टाइमलाइन और भुगतान प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर ने आरोप लगाया है कि वार्ड क्रमांक 6 में हुए निर्माण कार्यों का भुगतान 3 मार्च 2026 को कर दिया गया, जबकि दस्तावेजों में काम की शुरुआत 12 मार्च 2026 से दिखाई गई है, जिससे “पहले भुगतान, बाद में काम” जैसी गंभीर वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर, इसी वार्ड की पार्षद मोनिका रजक ने लिखित रूप में यह स्पष्ट किया है कि दोनों कार्य दिसंबर 2025 में पूरे हो चुके थे और जनवरी 2026 तक उनका समापन हो गया था, साथ ही उन्होंने काम की गुणवत्ता और संतोषजनक पूर्णता की भी पुष्टि की थी। इस विरोधाभासी दावों के चलते पूरा मामला प्रशासनिक प्रक्रिया, रिकॉर्ड और राजनीतिक समन्वय पर सवाल खड़े कर रहा है, जिससे जांच की आवश्यकता और बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *