The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

जेल से छूटते ही पीड़िता को धमकाने लगा आरोपी, फिर हुआ गिरफ्तार

Spread the love

केशकाल में अनाचार और ब्लैकमेलिंग के मामले में जेल जा चुका आरोपी रिहा होने के बाद एक बार फिर पीड़िता को धमकाने लगा। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी अमान विरानी लगातार फोन कर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं, वह न्यायालयीन प्रक्रिया और कोर्ट-कचहरी में हुए अपने खर्च के पैसे भी पीड़िता से मांग रहा था। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने दोबारा थाना केशकाल में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमान विरानी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *