The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

केशकाल अस्पताल में नशे में ड्यूटी करते डॉक्टर का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Spread the love

केशकाल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शैलेंद्र भोयर पर शराब के नशे में ड्यूटी करने और मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर न केवल मरीज का इलाज करने से इंकार कर रहे थे, बल्कि विरोध करने पर उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार भी करने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के बेटे वसीम मेमन ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने इलाज के लिए आग्रह करने पर उनके साथ बदसलूकी की और हाथ उठाने का प्रयास किया। वहीं, स्टाफ नर्स कांति मंडावी ने भी पुष्टि की है कि डॉक्टर अक्सर नशे की हालत में अस्पताल आते हैं और पहले भी कई बार उनके व्यवहार की शिकायत की जा चुकी है। केशकाल बीएमओ डॉ. डीके बिसेन ने बताया कि डॉक्टर को पहले भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। फिलहाल मामले की जांच जारी है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *