The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

राज्य में बासमती धान की खेती को बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने की पहल

Spread the love

राज्य में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बासमती धान की खेती के विस्तार की पहल शुरू की है। इस संबंध में कृषि विकास मंत्री राम विचार नेताम की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ बासमती धान उत्पादन को बढ़ावा देगी और इसके लिए आवश्यक सभी कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत उन क्षेत्रों की पहचान की जाएगी जहां की जलवायु बासमती उत्पादन के लिए अनुकूल है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उत्पादन से लेकर विपणन और निर्यात तक एक समन्वित व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके और छत्तीसगढ़ सुगंधित चावल उत्पादन के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहचान बना सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *