The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

प्रेम प्रसंग में महिला पुरुष ने जान दी

Spread the love

लोरमी। एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष की लाश मिलने से इलाके में सनसनी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है। यह घटना खुड़िया वन क्षेत्र के पटपरहा गांव की है।
जानकारी के मुताबिक घर के भीतर 50 वर्षीय संतराम बैगा की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली, तो वहीं 40 वर्षीय रामकली की लाश भी बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि रामकली की मौत जहर का सेवन करने की वजह से हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
लोगों के अनुसार के मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। इसी के चलते दोनों ने जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही खुड़िया पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *