The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दीपावली,दशहरा,छठ पूजा पर यात्रियों को अरामदायक सफर के लिए रेलवे चलाऐगा 40 जोड़ी स्पेलशल ट्रेन

Spread the love

रायपुर। रेलवे द्धारा नवंबर माह में दीपावली,दशहरा,छठ पूजा जैसे त्यौहारों पर यात्रियों की ​भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है ।रेलवे अधिकारियों के अनुसार दशहरा, दीवाली और छठ में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 40 जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाऐगी, जिनमें से कुछ ट्रेनों की घोषणा कर दी गई है और बाद बाकी ट्रेनों की जानकारी भी जल्द दे दी जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो और अधिक ट्रेनें चलाई जाएंगी।


बता दें कि त्योहारों के सीजन में ट्रेन से यात्रा करने के लिए ट्रेनों में अभी से ही कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. सबसे ज्यादा भीड़ पूर्व दिशा को जाने वाली ट्रेनों में होती है और इनमें से अधिकांश ट्रेनों में अभी से ही दशहरा, दीवाली और छठ पूजा के समय घर जाने वाले यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कुछ विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है और आने वाले दिनों में कुछ और ट्रेनें घोषित की जाएंगी रेलवे के मुताबिक कोरोना संक्रमण की वजह से सीमित संख्या में ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है और कोरोना नियमों के मुताबिक सभी ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट लेकर ही यात्री सफर कर सकते हैं. ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों को घर जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *