The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

देश के पहले ई-85 एथेनॉल-ब्लेंडेड ईंधन स्टेशन की हुई शुरुआत पेट्रोल के मुकाबले 20 रूपए सस्ता

Spread the love

नई दिल्ली। सरकार ने ई-85 फ्यूल लॉन्च कर दिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली में E85 फ्यूल लॉन्च करने के साथ ही देश का पहले E85 फ्यूल स्टेशन का भी उद्घाटन किया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार मौजूदा E20 ईंधन की तुलना में पूरे 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। यह लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
दिल्ली में देश के पहले E85 एथेनॉल-ब्लेंडेड ईंधन स्टेशन की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली के पूसा रोड पर E85 फ्यूल डिस्पेंसर लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि अभी तक ब्लेंडेड फ्यूल के जरिए 1.85 लाख करोड़ की बचत कर चुका है। E85 ईंधन की शुरुआत से देश को कई फायदे होंगे। सबसे पहले यह ईंधन जहरीले उत्सर्जन को कम करेगा। इसकी वजह से शहरों की हवा एकदम साफ रहेगी। विदेशी कच्चे तेल के इंपोर्ट पर भारत की निर्भरता काफी हद तक नियंत्रण में रहेगी।
उन्होंने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ”E20 और E85 दो अलग-अलग कैटेगरी के फ्यूल हैं। E85 फ्यूल सिर्फ फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों के लिए हैं। इसका E20 वाली गाड़ियों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। E85 में 85 प्रतिशत एथेनॉल और सिर्फ 15 प्रतिशत पेट्रोल मिलाया गया है।
उन्होंने बताया कि देश के नागरिकों की जेब पर भी इसका असर नॉर्मल E20 के मुकाबले हल्का रहेगा। पूसा रोड पर इंडियन ऑयल के आउटलेट पर भारत का पहला E85 फ्यूल डिस्पेंसर लगाया गया है। दिल्ली में E20 पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर है। नया E85 ईंधन 82.12 रुपये प्रति लीटर है।
यह किसानों की आय बढ़ाने, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करेगा। .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *