The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhUncategorized

नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन के विरोध में जिला युवा कांग्रेस का पैदल मार्च, 70 साल में देश की जो भी पूंजी बनी उसे मोदी सरकार बेच रही यह बर्दाश्त नहीं : गुलजेब अहमद

Spread the love


राजनांदगांव। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे रूट, स्टेडियम, वेयरहाउस, पावर ग्रिड पाइपलाइन जैसी सरकारी संपत्तियों को निजी क्षेत्र को देने की पूरी तैयारी कर ली है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (NMP) प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है, बी एस एन एल व एम टी एन एल जैसे संस्थानो के बाद मोदी सरकार ने एक साथ रोडवेज, देश की रीढ़ कही जाने वाली रेलवे, गैस की पाइप लाइन, पेट्रोलियम की पाइपलाइन व वेयरहाउसिंग को भी बेचने की पूरी व्यवस्था कर ली है, इस मुद्दे पर आज जिला युवा कांग्रेस राजनांदगांव द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में हाथो में तख्ती लिए व जमकर नारे लगाते हुए मार्च निकाला गया.।
प्रदेश महासचिव एवं जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी गुलज़ेब अहमद ने कहा कि यू पी ए सरकार द्वारा 70 साल में बनाई गई पूंजी को मोदी सरकार द्वारा बेचा जाना इस देश का युवा कतई बर्दाश्त नही करेगा व युवा कांग्रेस इसकी लड़ाई सड़को पर लड़ने तैयार है।
आज के प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जिला युवा कांग्रेस प्रभारी गुलज़ेब अहमद सहित सह प्रभारी दीक्षा पांडेय, संजीव नेताम, जिलाध्यक्ष मनीष निर्मल, विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानुशाली, सौरभ वैष्णव, नितिन लोनहरे, राष्ट्रीय संयोजक नितिन बत्रा, मोहन साहू, मानव देशमुख, देवेश डाकलिया, ब्लॉक अध्यक्ष अमित खुशवाहा,गुरभेज मखीजा, अभिमन्यु मिश्रा, गगनदीप भाटिया आदि युवा कांग्रेसीउपस्तिथ थे।
“उदय मिश्रा“

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor