The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष कल आएँगी

Spread the love

रायपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार) के अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति 7 जून 2026 को रायपुर (छत्तीसगढ़) के एक दिवसीय आधिकारिक प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के दौरे में सहयोग हेतु श्री राजेन्द्र कुमार निषाद (निजी सचिव मो.-8756342092), एवं श्री रितिक विश्वकर्मा (मो. 7266050609) कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष के साथ रहेंगे।
अध्यक्ष-राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग साध्वी निरंजन ज्योति 7 जून 2026 को नई दिल्ली से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान कर सुबह 08:15 बजे रायपुर पहुंचेंगी। वे राज्य अतिथिगृह में सुबह 09:30 बजे पिछड़े समाज के प्रतिनिधि मंण्डल से भेंट करेंगी। 10:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट करने के बाद दोपहर 12 बजे राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट करेंगी।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष 14 बजे श्री बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा, रायपुर में पिछड़ा वर्ग संगठन के सामाजिक प्रगति चिन्तन सम्मेलन में शामिल होंगी। वे अपरान्ह 3 बजे राजकीय अतिथि गृह रायपुर में पिछड़ा वर्ग के कल्याणकारी योजनाओं पर समीक्षा बैठक लेंगी, जिनमें मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन अध्यक्ष एवं सदस्यगण, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग अयोग, प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन शामिल होंगे। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष शाम को 6:40 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor