The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeMISC

दो लकड़ी तस्कर 2 लाख की साल चिरान के साथ गिरफ्तार

Spread the love

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल में वन विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अवैध साल की लकड़ी जब्त की है। साथ में दो लोगों को पकड़ा गया है। वन विभाग को खबर मिली थी कि पिपरखुंटी बीट के पास पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। इस पर वन विभाग की टीम ने दो घरों में सर्च वारंट के साथ छापा मारा। इस कार्रवाई में टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी।
आधी रात हुई इस कार्रवाई को डीएफओ ग्रीष्मी चांद सहित वन विभाग के उड़नदस्ते ने 2 लाख रुपए की 136 नग साल चिरान और 11 बड़े लट्ठे बरामद किए हैं। साथ ही लकड़ी काटने की इलेक्ट्रिक मशीन, हाथ आरी और कुल्हाड़ियां जब्त की गई हैं। इस मामले में विभाग ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वन अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी भी चल रही है। जब्त लकड़ी की मात्रा और भी बढ़ सकती है।
मरवाही वन मंडल के गौरेला वनपरिक्षेत्र अंतर्गत पीपरखूंटी बीट में 122 पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत के बाद जांच के लिए रायपुर से फ्लाइंग स्क्वायड की टीम आयी थी। जांच के बाद पीपरखूंटी सर्किल के डिप्टी रेंजर और बीट गॉर्ड को निलंबित किया जा चुका है। उसके बाद अब यह कार्रवाई हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *