The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

कोटवार ने 8 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म

Spread the love

बालोद। डौंडीलोहारा थाने के एक गांव में 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मासूम अपनी सहेली के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव के कोतवाल ने दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया। आरोपी ने पहले बालिका को चॉकलेट लेने के लिए दुकान भेजा। जब वह वापस लौटी तो उसने उसकी सहेली को किसी सामान के बहाने दुकान भेज दिया।
सहेली के जाने के बाद आरोपी ने बालिका को टीवी दिखाने का झांसा दिया और अपने घर ले गया। घर के अंदर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई, इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत पर डौंडीलोहारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है तथा पीड़ित बालिका और उसके परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *