The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोंडागांव में पेट्रोल-डीजल के लिए पम्पों में वाहनों की लंबी कतारें

Spread the love

कोंडागांव। जिला मुख्यालय में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की अचानक कमी से आम जनता और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई है, वहीं कुछ पंपों को अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति ने परिवहन व्यवस्था के साथ-साथ कृषि कार्यों को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है।
पेट्रोल-डीजल की कमी की पड़ताल के लिए गुरूवार को आस-पास के जिलों कांकेर, नारायणपुर और जगदलपुर में संपर्क किया गया, जहां से जानकारी मिली कि वहां पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सामान्य रूप से आपूर्ति जारी है। ऐसे में कोंडागांव में ही इस तरह की किल्लत सामने आना कई सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब आस-पास के जिलों में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, तो कोंडागांव में कमी क्यों है? क्या यह कृत्रिम संकट पैदा कर कीमत बढऩे की आशंका में ईंधन का भंडारण (डंपिंग) किया जा रहा है? या फिर कालाबाजारी के लिए आपूर्ति को जानबूझकर रोका जा रहा है? इस मुद्दे पर स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आम नागरिकों और किसानों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित करने और ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *