The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhNational

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जताई चिंता,समय रहते जरूरी कदम उठाने होंगे, नहीं तो कोरोना की खतरनाक तीसरी लहर आ सकती है

Spread the love

THEPOPATLALइंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि कोरोना वॉरियर्स के लिए वैक्सीन की अरिरिक्त डोज मुहैया कराई जाएं। देश में ओमिक्रॉन के अब तक 21 केस मिल चुके हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि ओमिक्रॉन की संक्रमण दर काफी तेज है। समय रहते जरूरी कदम उठाने होंगे, नहीं तो कोरोना की खतरनाक तीसरी लहर आ सकती है। ओमिक्रॉन संक्रमित मिले बेंगलुरु के डॉक्टर का कोरोना टेस्ट फिर से पॉजिटिव आया है। डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि होने के सात दिन बाद दोबारा RT-PCR टेस्ट हुआ। अब सात दिन तक और उसे निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद एक बार फिर से उनकी कोरोना जांच है। RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उसे डिस्चार्ज किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor