The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम का पहले ही दिन विरोध

Spread the love

नारायणपुर। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने नगर पालिका ने आज से कार्रवाई शुरू कर दी है। जय स्तंभ चौक क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन देखना को मिला। इस दौरान एक महिला जेसीबी के सामने लेट गई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका और पुलिस की टीम फुटकर व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। कार्रवाई का विरोध करते हुए अतिक्रमणकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक महिला ने जेसीबी के सामने आकर कार्रवाई रोकने की कोशिश भी की। मौके पर अन्य लोग भी पहुंचकर विरोध करने लगे। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके कारण कार्रवाई कुछ देर के लिए बाधित हो गई।
जेसीबी के सामने लेटने वाली महिला का आरोप था कि शहर में कई स्थानों पर अतिक्रमण है, लेकिन कार्रवाई केवल चुनिंदा लोगों के खिलाफ की जा रही है। महिला को हटाने के बाद दोबारा कार्रवाई शुरू की गई। कुल सात दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस की टीम मौजूद थी।
नगर पालिका के सीएमओ ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके चलते आज कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *