The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पत्नी की हत्या कर पति ने जान दी

Spread the love

दुर्ग। दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाने के वार्ड-29 वृंदानगर में रविवार सुबह मिले दंपती के शवों के मामले में सोमवार को शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का है। इस घटना से पहले पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी और उसके बाद खुद दूसरे कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि वार्ड – 29 वृंदानगर में ऑटो चालक जी. वेंकटरमण मूर्ति 55 और उनकी पत्नी जी. विद्यावती 52 घर में अकेले रहते थे। जबकि उनका इकलौता बेटा ओडिशा में नौकरी करता है। रविवार सुबह 9 बजे जब वेंकटरमण की मां उनसे मिलने पहुंचीं तो उन्होंने सामने वाले कमरे में बहू विद्यावती का शव पड़ा देखा। सोमवार को ओडिशा से बेटे के भिलाई पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों की शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतका विद्यावती के गले पर मिले फंदे के निशान (लिगेचर मार्क) गला दबाने के कारण आए थे। पति वेंकटरमण ने पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर खुद अंदर के कमरे में जाकर जान दे दी। पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *