The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

SportsInternational

फीफा, अर्जेंटीना ने अल्जेरिया को 3-0 से हराया, मेस्सी की पहली हैट्रिक

Spread the love

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना ने पहले ही मुकाबले में अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। फुटबाल में सबसे चर्चित नामों में से एक स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई। अपने 200वें इंटरनेशनल मैच में उतरे मेसी ने 17वें मिनट में गोल की शुरुआत की और 76 वें मिनट में तीसरा गोल मारा। पूरे मैच में अर्जेंटीना ने अल्जेरिया को एक भी गोल नहीं करने दिया और 3-0 से धमाकेदार शुरुआत की।
पहले मुकाबले में फ़्रांस के एम्बाप्पे ने दो गोल मारकर मेसी से आगे निकले थे। लेकिन अल्जेरिया के साथ हुए अर्जेंटीना के मैच में इतिहास फिर बदल गया। इस मुकाबले में तीन गोल दागकर मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मेसी के नाम अब 16 गोल हो गए हैं।
मैच में गेंद सबसे ज्यादा अल्जेरिया के कब्जे में रही, लेकिन अकेले मेसी ही अपने प्रतिद्वंदी पर हावी पड़े। टीम के लिए मेसी ने 17वें मिनट पर पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में अर्जेंटीना 1-0 से आगे रही और दूसरे हाफ में रफ्तार बढ़ा दी। आक्रामक प्रदर्शन करते हुए मेसी ने 60वें मिनट पर दूसरा और 76 मिनट पर तीसरा गोल कर अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगा दी। अल्जेरिया एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई।
फीफा में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर
जर्मनी – मिरोस्लाव क्लोज – 16 गोल
अर्जेंटीना – लियोनल मेसी – 16 गोल
ब्राजील – रोनाल्डो – 15 गोल
फ्रांस – किलियन एम्बाप्पे – 14 गोल
जर्मनी – गेर्ड मुलर – 14 गोल
भारत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च किए गए यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *