The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले का प्रयास

Spread the love

कवर्धा। कवर्धा जिले में आज गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेसर पटेल पर हमले का प्रयास किया गया। कार और बाइक में हुई टक्कर को लेकर हुआ था विवाद। टक्कर लगने के बाद दोनों युवकों ने अभद्रता करते हुए पत्थर उठाकर हमला करने का प्रयास किया। घटना सिटी कोतवाली थाने के ट्रांसपोर्ट नगर की है। जानकारी के अनुसार, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेसर पटेल जिला मुख्यालय कवर्धा से अपने गांव रोहरा लौट रहे थे। उस समय वह अपनी कार में चालक के साथ सवार थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक उनकी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार रोक दी गई। बाइक सवार दोनों युवक विवाद करने लगे। उन्होंने गाली-गलौज कर पत्थर उठाकर हमला करने की कोशिश की।
विश्वेसर पटेल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हुआ है। लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा गार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवक नशे में धुत थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और कानूनी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कवर्धा के बाहरी क्षेत्र में घटना हुई है। कार में अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही बाइक टकरा गई। बाइक सवार दो युवक घटना के दौरान नशे की हालात में थे। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ। गाली-गलोच भी हुई है। सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *