The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

फरसगांव में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

Spread the love

कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम कोटपाड में हुए दर्दनाक हादसे से पूरा गांव शोक में डूब गया। नाले में नहाने गए दो चचेरे मासूम भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय साजन पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम बुधवार को गांव के नाले के गड्ढे में नहाने गए थे, जहां वे गहराई में चले जाने के कारण डूब गए। देर शाम तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद नाले के पास मिले कपड़ों के आधार पर खोजबीन की गई और रात करीब 8 बजे दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए। घटना की सूचना पर बड़ेडोगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में दोनों परिवारों ने अपने इकलौते बेटों को खो दिया, जिससे पूरे कोटपाड गांव में शोक की लहर है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *