The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कैंप में सीआरपीएफ के 3 जवान कोरोना पॉजिटिव,जवानों को क्वारंटाइन किया गया

Spread the love

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सीआरपीएफ के 3 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों जवान अति संवेदनशील भडरीमऊ कैंप में तैनात थे। तीनों जवानों को क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में तीनों संक्रमित मिले हैं। बता दें कि 21 अक्टूबर को प्रदेश में 38 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी। और 16 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही एक कोरोना संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor