The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

स्कूल से लौट रही नाबालिग हुई दुष्कर्म की शिकार

Spread the love

गौरेला। गौरेला में स्कूली छात्रा दुष्कर्म की शिकार बनी है। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला गौरेला थाने की है।
इसकी जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अविनाश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने गौरेला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता जब स्कूल से अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और उसके साथ जबरन गलत संबंध बनाए। एएसपी मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर गौरेला पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी स्थानीय निवासी है, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की पतासाजी है। पुलिस उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *