The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

रेत में दबी मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से जांच शुरू

Spread the love

महासमुंद जिला के खल्लारी थाना क्षेत्र में एक युवती का शव रेत में दबा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। रामखेड़ा झारा नाला के पास मिले शव का आधा हिस्सा रेत के बाहर और आधा हिस्सा अंदर दबा हुआ था, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। सूचना मिलने के बाद खल्लारी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को युवती की चप्पल और बालों का गुच्छा भी मिला है। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, जबकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *