The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

जेल में बंद कैदी की मौत से हड़कंप, परिवार ने जेल प्रबंधन पर उठाए सवाल

Spread the love

सीहोर जिला जेल में मारपीट के मामले में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीराम वर्मा के रूप में हुई है, जो जमीन विवाद से जुड़े मारपीट मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और कहा है कि समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी मौत हुई। वहीं जेल प्रबंधन ने अभी इस मामले में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है। बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को हुए विवाद में श्रीराम वर्मा सहित अन्य लोगों पर मारपीट और हमला करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार विवाद जमीन को लेकर हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। फिलहाल कैदी की मौत के मामले में जांच जारी है और मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *