The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

बिलासपुर। दयालबंद क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हुई है। मृतका के परिजनों ने पति, सास-ससुर सहित अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ग्राम मधुपुर निवासी अखिलेश कुमार ने बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह से शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बहन अदिति मौर्या की शादी 2019 में बिलासपुर के दयालबंद निवासी रविकांत मौर्या के साथ हुई थी। मृतका का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है।
शादी के बाद से ही अदिति को घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि अदिति अक्सर अपने पति और ससुराल पक्ष से जान का खतरा होने की बात कहती थी।
23 जून को अदिति के साथ मारपीट की गई, इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई और शव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई ने पति रविकांत मौर्या, सास-ससुर, ननद पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *