The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धमतरी कलेक्ट्रेट में गूंजे विरोध के स्वर, किताबों और मांगों को लेकर शिक्षक-मितानिनों का प्रदर्शन

Spread the love

धमतरी जिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर दो अलग-अलग मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ। एक ओर अशासकीय शिक्षकों ने स्कूलों में समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। शिक्षकों का कहना है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भी कई विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिल पाई हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द किताबों की व्यवस्था करने की मांग की और कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं दूसरी ओर प्रदेश मितानिन संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में मितानिनों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। दोनों संगठनों ने प्रशासन से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *