The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 की मौत

Spread the love

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील के ग्राम हथनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस निकालते समय ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करीब एक दर्जन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण ताजिये पर एंगल और चद्दर लगाए गए थे, जो ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं घायलों का इलाज जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *