The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

8 लोगों की संदिग्ध मौत, विधायक ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

Spread the love

रायपुर । बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के कसडोल में 8 लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने एक ओर जहां गांव के ही एक आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर लोग तंत्र विद्या की आशंका जता रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने गृहमंत्री विजय शर्मा से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विधायक संदीप साहू ने कहा कि सरकार CBI या SIT से मौतों की जांच कराए। स्थानीय लोग तंत्रविद्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। आखिर कितने लोगों की मौत हुई और कैसे हुई इसकी जांच की जाए।
गौरतलब है कि खर्वे गांव में फरवरी से 14 मई तक 8 लोगों की संदिग्ध मौत हुई थी। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों ने गांव के ही राम सहाय जायसवाल पर शक जताते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ में खुलासा कर दिया। आरोपी ने बताया कि अंधविश्वास और पुरानी रंजिश के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। सभी लोगों को उसने शराब में सुहागा मिलाकर मौत के घाट उतारा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *