The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दो जिलों में शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Spread the love

रायपुर। बलरामपुर और कोरिया जिले में शराब की बड़ी खेप पकड़ाई है। बलरामपुर में तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर ही वाहन चढ़ाने की कोशिश की है। जिस कारण टीआई और आरक्षक घायल हो गए हैं। बलरामपुर पुलिस ने 50 पेटी अंग्रेजी शराब और कोरिया पुलिस ने 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है। बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिकअप से 50 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत 3 लाख 21 हजार से ज्यादा है। लेकिन कार में सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप में अवैध तरीके से 50 पेटी शराब रखकर एक तस्कर मध्यप्रदेश से छतीसगढ़ की ओर आ रहा है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम निकली और वाहन को रोकने लगी, लेकिन तस्कर थाना प्रभारी के वाहन को ही ठोकर मारते हुए पिकअप छोड़ जंगल की ओर भाग निकला। इस हादसे में थाना प्रभारी का वाहन भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त भी हो गया है। इस मामले में रघुनाथनगर पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में 50 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब जब्त किया गया है। वाहन से गोवा अंग्रेजी शराब की कुल 44 पेटी, मोकडवल नंबर वन की 2 पेटी और मिरिंडा की 4 पेटी कुल मात्रा 450 लीटर बरामद हुआ है. जिसकी कीमत 3 लाख 21 हजार से ज्यादा है। तस्करों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor