The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार,हजारों रूपये नगदी एवं 52 पत्ती तास जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर। जुआ खेलते पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5750 रूपये नगदी एवं 52 पत्ती तास जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक राखी थाना पुलिस ने सोमवार को मुखबीर की सूचना पर स्वागत विहार डूंडा में खुले स्थान में रुपये पैसा का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं लोगों को मौके पर दबिश देकर पांच लोगों को पकड़ा। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अजमत खान पिता महफूज खान उम्र 28 साल बरपारा गांधी चौक डूंडा थाना मुजगहन रायपुर ,केशव पिता स्व0 फेरहा राम साहू उम्र 40 साल गांधी चौक डूंडा थाना मुजगहन ,डाके सोनी पिता राजेश सोनी उम्र 27 साल सब्जी मंडी के पास डूमरतराई थाना माना जिला रायपुर तथा रवि यादव पिता देवनाथ यादव उम्र 32 साल यादवपारा बाजार चौक डूंडा थाना मुजगहन बताया है।आरोपियों से कुल 5750 रूपये नगदी एवं 52 पत्ती तास जप्त कर कब्जा लिया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार कर जमानतीय जुर्म होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *