The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSportsState

“शासकीय राजीवलोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम के दो तीरंदाज़ों ने नेशनल्स में बनाई जगह”

Spread the love

शासकीय राजीवलोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम के छात्र लोमश निषाद एवं शेषनारायण ने अंतर महाविद्यालयीन तिरंदाज़ी प्रतियोगिता जो कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वाधान में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के फील्ड तीरंदाजी में आयोजित हुआ था जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता (नेशनल्स) के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है | दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सटीक निशानेबाज़ी और उत्कृष्ट खेल कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनकी यह सफलता महाविद्यालय को गौरवान्तित करने वाला है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सविता मिश्रा ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि “लोमश और शेषनारायण ने अपने परिश्रम और समर्पण से महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। हमें विश्वास है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी।”

महाविद्यायल के क्रीड़ा अधिकारी एवं समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं |

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor