The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नकटी गांव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 48 अवैध मकानों को हटाने का अभियान शुरू

Spread the love

रायपुर के माना क्षेत्र स्थित ननकटी गांव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 48 अवैध मकानों को हटाने का अभियान शुरूकटी गांव में महीनों के इंतजार के बाद प्रशासन ने बेदखली अभियान शुरू कर दिया है। सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जा हटाने के लिए वार्ड 16 और 17 में बने 48 मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके लिए आधी रात से जेसीबी मशीनों के साथ करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन के अनुसार, संबंधित मकानों पर पहले ही राजस्व विभाग द्वारा बेदखली नोटिस जारी किए जा चुके थे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं और इनमें से कई मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होने के कारण यह कार्रवाई की जा रही है, जबकि ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। दोनों पक्षों के दावों के बीच गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *