The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धरमजयगढ़ में हाथियों का उत्पात, 5 मकान और झोपड़ी तोड़ी; फसल भी की बर्बाद

Spread the love

धरमजयगढ़ वन मंडल के लेलूंगा और कापु क्षेत्र के गांवों में हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया है। रविवार देर रात हाथियों ने पांच मकानों और एक झोपड़ी को तोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। हाथियों ने बगीचे की बाउंड्री तोड़कर आम की फसल को भी नुकसान पहुंचाया और घरों में रखे चावल के बोरे खा गए। घटना के बाद ग्रामीणों को जान-माल की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विभाग ने आसपास के करीब एक दर्जन गांवों में अलर्ट जारी किया है, वहीं ग्रामीण देर रात तक जागकर हाथियों से बचाव के प्रयास कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor