The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अतिक्रमण कार्रवाई पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल के बयान पर अरुण साव का पलटवार

Spread the love

नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोगों के मकान राजनीतिक कारणों से तोड़े गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर लोग किसी अन्य नेता के घर गए होते तो कार्रवाई नहीं होती, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल के घर जाने के बाद अगले ही दिन बुलडोजर चला दिया गया। इस बयान पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल अपनी पार्टी की चिंता करें और भाजपा नेताओं को आपस में लड़ाने की कोशिश न करें। अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के मुद्दों पर कोई स्पष्ट सोच नहीं है और वह केवल आंतरिक विवादों में उलझी हुई है। उन्होंने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान, धर्मांतरण, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर और ग्रामीण विकास से जुड़ी नई व्यवस्था को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नई ग्रामीण विकास व्यवस्था से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, पंचायतों को मजबूती मिलेगी और डिजिटल प्रक्रिया के जरिए पारदर्शिता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *