The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी,एक की मौत एक घायल

Spread the love

कवर्धा। जिले के तरेगांव थाना के पचराही में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। बाइक में 2 लोग सवार थे। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके में ही एक युवक की मौत हो गई है। वही दूसरा युवक घायल बताया जा रहा है। मृतक का नाम इंद्रमण पटेल ग्राम मड़मड़ा निवासी बताया जा रहा है। और दूसरे का नाम पप्पू यादव। आस-पास के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके में पहुंची पुलिस ने घायल को डायल 112 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor