The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

हाईवे पर रफ्तार का कहर, डंपर की टक्कर से मासूम की मौत

Spread the love

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बुधनी–सलकनपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम जाजना निवासी मनीष दायमा के 4 वर्षीय बेटे तनीष दायमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मनीष दायमा और उनकी पत्नी प्राची दायमा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। हादसे की भयावहता इतनी थी कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *