Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalPolitics

कॉकरोच जनता पार्टी ने पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी

Spread the love

नीट-यूजी पेपर लीक पर घमासान के बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। कॉकरोच जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपन लेटर लिखकर NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। साथ ही, इन सुसाइड मामलों और उनके सीधे NEET पेपर लीक से जुड़े होने को लेकर स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि भी सामने नहीं आई है।
अभिजीत दीपके का दावा है कि पिछले एक सप्ताह में 11 नीट उम्मीदवारों ने सुसाइड किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से 5 छात्रों ने पिछले 48 घंटों के भीतर आत्महत्या की। अपने पत्र में दीपके ने लिखा कि NEET पेपर लीक ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को गहरे तनाव में डाल दिया है। अभिजीत दीपके ने सरकार से मांग की कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए। CJP की मांग है कि हर प्रभावित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
गौरतलब है कि NEET पेपर लीक मामला पहले से ही देशभर में बड़ा मुद्दा बना हुआ है। छात्र, अभिभावक और कई संगठन परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। अब सुसाइड मामलों के सामने आने से यह मुद्दा और गंभीर हो गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor