The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार, जशपुर में 10 यात्री घायल

Spread the love

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। डायवर्जन पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस झारखंड के रामगढ़ से यात्रियों को लेकर कोरबा की ओर जा रही थी। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, श्री जय बालाजी बस (CG 14 G 0170) सुबह यात्रियों को लेकर कोरबा के लिए रवाना हुई थी, तभी कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी के पास डायवर्जन पर यह दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार के कारण बस नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *