The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, जगदलपुर में सनातन समाज ने निकाली रैली

Spread the love

जगदलपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत सनातन समाज से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में रैली निकालकर कलेक्टर परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले के सवा लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर शामिल हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और देशभर में गौ हत्या पर प्रभावी रोक लगाने के लिए समान कानून लागू करने की मांग करना है। जिला प्रभारी दीपक पनपालिया ने बताया कि यह देशव्यापी, शांतिपूर्ण और गैर-राजनीतिक अभियान है, जो देश के कई जिलों में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर जिले से भी एक लाख 25 हजार से अधिक लोगों ने अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा गौ हत्या पर प्रभावी कानून लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि अभियान का अगला चरण अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा। जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने कहा कि गौ सेवा और गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि रैली, मंत्रोच्चार और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ा गया और ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से शासन तक पहुंचाया गया। वहीं, शारदा पटेल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *