The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

गर्भवती महिला के जुड़वा बच्चों की गर्भ में मौत

Spread the love

मध्य प्रदेश के गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक पांच माह की गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके चलते उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने आपात स्थिति में उसका गर्भपात (अबॉर्शन) कराया। बताया जा रहा है कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे थे, लेकिन हमले में लगी गंभीर चोटों के कारण दोनों ने गर्भ में ही दम तोड़ दिया। फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष लंबे समय से महिला के साथ रास्ते में छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार कर रहा था, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना के बाद कैंट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *