The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

कांग्रेस कार्यालय घेराव पर भूपेश बघेल ने लगाए भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप

Spread the love

राजधानी रायपुर में भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट कर सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बघेल ने कहा कि घेराव के नाम पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया और इस दौरान भाजपा के मंत्री भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय और कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके गए, जिसमें कई कार्यकर्ता और पत्रकार घायल हुए। बघेल ने कहा कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही एफआईआर दर्ज की, जो पूरी कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण दिखाता है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार द्वारा पुलिस संरक्षण में किया गया सुनियोजित हमला बताया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा कुछ महीनों की मेहमान है, इसके बाद फिर मुलाकात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *