The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

बर्थडे पार्टी बनी खूनी जंग, कैंपर से कुचलकर युवक की हत्या

Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के नशे में हुए विवाद ने खूनी वारदात का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा के जन्मदिन समारोह में मीरा रिजॉर्ट में करीब 20 से 25 युवक शामिल हुए थे, जहां रात करीब 1:30 बजे किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान दीपका के गरुणनगर निवासी उज्जवल सिंह की कथित तौर पर कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी तुषार ढांढा वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पार्टी में मौजूद अन्य युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *