The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

प्रेमी की मौत से दुखी युवती ने मरीन ड्राइव तालाब में कूदकर दी जान

Spread the love

रायपुर।प्रेमी की सड़क हादसे में मौत हो जाने से दुखी युवती ने राजधानी के मरीन ड्राइव तालाब में कुदकर रविवार की दोपहर जान दे दी।
तेलीबांधा मरीन ड्राइव तालाब के किनारे लोग सैर कर रहे थे। इसी दौरान यहां एक युवती आई जो कुछ देर तक तालाब के मुहाने पर बैठी रही। इसके बाद अचानक तालाब में कूद गई।युवती को डूबते देख स्थानीय लोगों कने पुलिस को कॉल किया। तेलीबांधा थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। कुछ गोताखोर युवकों को पानी में उतारा गया और एंबुलेंस को कॉल किया गया। कुछ देर के बाद युवती का शव मिला। जिसे बाहर निकालकर जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने लड़की की शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान गांधी नगर निवासी संध्या क्षत्रिय के रूप में हुई। लड़की के घर वालों का भी पता चल गया। 25 साल की संध्या के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिसकी वजह से उसकी खुदकुशी की असली वजह का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक हाल ही में युवती के प्रेमी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वो इस घटना से बेहद दुखी थी। जिसके चलते उसने आत्‍महत्‍या जैसा कदम उठा लिया। युवती घर से बिना बताए निकली थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *