The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

मनोकामनाएं लिखकर महाप्रभु को करें समर्पित, पाएं पुरी का महाप्रसाद,AT पैलेस में ‘जोहार जगन्नाथ’ का शुभारंभ

Spread the love

रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर कोतवाली चौक स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स (एटी पैलेस) में आयोजित “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ के मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “जोहार जगन्नाथ” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान जगन्नाथ की भक्ति, आस्था और सेवा का पावन अभियान है। उन्होंने कहा कि मनोकामना रथ के माध्यम से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ प्रभु के श्रीचरणों तक पहुँचेंगी। जगन्नाथ पुरी धाम से लाया गया महाप्रसाद जन-जन तक पहुंचेगा। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह पहल समाज को भगवान जगन्नाथ की दिव्य परंपरा एवं आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का प्रेरणादायी माध्यम बनेगी।
एटी ज्वैलर्स कोतवाली चौक एटी पैलेस के प्रांगण में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस पावन अनुष्ठान में चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू बरड़िया, समस्त बरड़िया परिवार और अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस दौरान चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया ने कहा कि वर्ष 1957 में भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के दिन स्थापित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स आज भगवान जगन्नाथ की कृपा एवं ग्राहकों के विश्वास से 70वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने बताया कि संस्था केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और जनसेवा के कार्यों में भी निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है।
डायरेक्टर नितिन बरड़िया ने सोने, चांदी एवं डायमंड ज्वेलरी उद्योग की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ ग्राहकों की पसंद, डिजाइन, गुणवत्ता और पारदर्शिता का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ज्वेलरी उद्योग निरंतर विकसित हो रहा है। भारतीय आभूषण बाजार वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
डायरेक्टर निकेश बरड़िया ने कहा कि बदलते आर्थिक परिदृश्य में सोना आज भी सुरक्षित एवं विश्वसनीय निवेश का माध्यम है और ज्वेलरी उद्योग के लिए भविष्य में व्यापक संभावनाएँ हैं। उन्होंने बताया कि 09 से 16 जुलाई तक श्रद्धालु ए.टी. पैलेस में अपनी मनोकामनाएँ लिखकर भगवान जगन्नाथ को समर्पित कर सकेंगे। प्रतिदिन पुरी धाम से लाए गए पावन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
वहीं अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के 70वें स्थापना पर 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतिभागियों को भगवान जगन्नाथ अथवा अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स से जुड़े विषय पर रील बनाकर @atjewels.in के साथ कौलेब करनी होगी। सर्वाधिक लाइक्स और शेयर प्राप्त करने वाली रीलों को ₹15,000, ₹11,000 एवं ₹5,100 के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *