The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

जेसीबी ने स्कूटी सवार दो युवकों को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Spread the love

नेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। मनेंद्रगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर बीपीसीएल द्वारा गैस पाइप लाइन के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। बीती रात 9 बजे जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर विदेशी मदिरा के सामने खड़ी जेसीबी से एक स्कूटी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया।
इस घटना के बाद मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ताओं ने मनेंद्रगढ़ थाने का घेराव किया। दो घंटे बाद जब शव आया तो प्रदर्शन और उग्र हो गया। परिजन और कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ताओं ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जेसीबी जब्त करने और उचित मुआवजा देने की मांग की।
पांच घंटे तक प्रदर्शन चलने के बाद एडिशनल पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर और नायब तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजन और कांग्रेस के नेताओं से बात की। अधिकारियों ने तत्काल सहायता राशि और अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को राजी हुए। इस दौरान घंटों तक थाना के सामने मुख्य मार्ग जाम रहा, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
मृतक सागर मध्य प्रदेश का मूल निवासी था। वह पिछले चार वर्षों से मनेंद्रगढ़ शहर में अपने ससुराल में रह रहा था। मृतक के दो बच्चे और पत्नी हैं। उनके भरण-पोषण को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जेसीबी पर बड़ी कार्रवाई होगी या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *