The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पश्चिम जोन पुलिस ने चलाया स्पा सेंटरों में विशेष चेकिंग अभियान

Spread the love

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देशानुसार एसीपी राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सहायक आयुक्तों, थाना प्रभारी सरस्वती नगर, आजाद चौक एवं डी.डी. नगर थाने की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटरों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कुल 10 स्पा सेंटरों की गहन जांच की गई और स्पा सेंटरों में संचालित गतिविधियों, कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, वैधानिक अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें, कर्मचारियों का सत्यापन कराएं, सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। नियमों के उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *