The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

ट्रक ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में लिया

Spread the love

जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 देउरगाव में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क पर स्कूटी लेकर जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही मृतक की शिनाख्त 108 कर्मचारी के रूप में हुई। जो अपने घर से ड्यूटी जाने के नाम पर निकला था। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए ले गए, वही ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है।
मामले के बारे में बताया जा रहा है कि तोकापाल राजुर निवासी घनश्याम मौर्य 26 वर्ष जो करीब 1 जून 2026 को 108 वाहन में पायलट के रूप में अपनी ज्वाइन किया था। कुछ ही दिनों में सबसे अच्छे व्यवहार के चलते खास हो गया था। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नही चली और 10 जुलाई की रात को जब घनश्याम अपनी स्कूटी से अपने ड्यूटी स्थल जा रहा था कि देउरगाव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने घनश्याम को अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्रक को रोक लिया। वही युवक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान हुई। जहाँ परिजनों को सूचना दिया गया। शनिवार की सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *