The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

86 पटाखा दुकान लगाने के लिए नगर निगम ने व्यापारियों को लाटरी पद्धति से आबंटन किया

Spread the love

रायपुर। दिवाली त्योहार आने में अभी दस दिन शेष हैं, लेकिन अभी से इसकी तैयारी बाजार में होने लगी है। रायपुर के हिंद स्पोर्टिंग मैदान में इस बार 86 पटाखा दुकान लगाने के लिए नगर निगम ने व्यापारियों को लाटरी पद्धति से आबंटन कर दिया है। पिछले साल की तुलना में इस बार पटाखा की सोलह अधिक दुकानें लगेंगी। शनिवार से मैदान में दुकान लगाने के लिए व्यापारियों ने तैयारी की है। हिंद स्पोर्टिंग मैदान में 86 लाइसेंसी पटाखा दुकानों का शुक्रवार को लाटरी पद्धति से आबंटन किया गया। इससे निगम को सात लाख 64 हजार 196 रुपये का राजस्व मिला है। रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक पांच के राजस्व विभाग ने शुक्रवार को जोन कार्यालय में 86 लाइसेंसी फटाका व्यवसायियों को हिंद स्पोर्टिंग मैदान में अस्थायी पटाखा दुकान लगाने लाटरी पद्धति से आबंटन की कार्यवाही पूरी की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor